फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इस्लामपुर किले की खुदाई में मिले भाले के टुकड़े और हड्डियां

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21गांव इस्लामपुर किले की खुदाई में मिले अवशेष। 
विज्ञापन
निजामपुर। गांव इस्लामपुर स्थित ऐतिहासिक किले में संरक्षण कार्य के दौरान खुदाई में हड्डियां और भाले के आगे के हिस्से के टुकड़े मिले हैं। अवशेष मिलने के बाद उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। फिलहाल संरक्षण कार्य चलने के कारण किला स्मारक को पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है।
विज्ञापन

किले की देखभाल कर रहे केयरटेकर राजेश ने बताया कि खुदाई के दौरान ये अवशेष मिले थे। उनकी जांच के बाद ही इनके बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
ऐतिहासिक किले को करीब 7.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा। योजना के तहत किले की पुरानी पहचान और पारंपरिक विरासत को बरकरार रखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा। गांव के सरपंच रामबिलास छावड़ी ने बताया कि विकास कार्य करीब ढाई से तीन साल में पूरा होने की उम्मीद है।
-
वर्जन:
इस्लामपुर किले से अवशेष मिलने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी भी ऐतिहासिक स्मारक पर कोई भी अवशेष मिलते हैं तो उनके नमूने लेकर चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भिजवाए जाते हैं। -अमित कुमार, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, नारनौल।

फोटो नंबर- 21गांव इस्लामपुर किले की खुदाई में मिले अवशेष। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें