फोटो संख्या:80- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी-स्रोत
सतनाली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में शुक्रवार को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य बिरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आज पूरा देश अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। आज के दिन चंद्रयान-3 मिशन की चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद दिलाता रहेगा। आज के इस ऐतिहासिक दिन को चंद्रयान-3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था। उसी की याद में आज उसकी पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है।
डाॅ. सुधीर लांबा ने कहा कि 23 अगस्त 2023 के ही दिन भारतीय अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था। क्योंकि लैंडर विक्रम ने चन्द्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग की थी। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।