फोटो नंबर-13विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। हरियाणा शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में खंड स्तरीय लोक नृत्य एवं रागनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कुसुमलता ने की, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार हरित ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने किया।
कार्यक्रम सहयोगी बीआरपी रोहतास श्योराण व अजीत सिंह ने बताया कि समूह लोक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली व कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खेड़ी प्रथम रहा। एकल लोक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछोद व कनिष्ठ वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटेली बेगपुर प्रथम रहा। रागनी प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री स्कूल अटेली की छात्रा मुस्कान तथा कनिष्ठ वर्ग में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खेड़ी की छात्रा ने बाजी मारी। स्किट प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली प्रथम, जबकि मेजबान पीएम श्री स्कूल की टीम को द्वितीय स्थान के लिए घोषित किया गया।
प्राचार्य कुसुमलता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जीवन में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना ही महत्वपूर्ण है। प्रवक्ता दलीप कुमार ने अपनी काव्य रचना के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया।
प्रवक्ता पूजा यादव, नवरत्न वर्मा, दलीप कुमार, सविता शर्मा, नीलम कुमारी, टीना यादव, प्रीति यादव व महेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक सीता राम, मुख्याध्यापक राजबाला, आरपी अजीत सिंह, एबीआरसी सिंहराज, संजय कुमार, रजनी व पूनम मौजूद रहीं।