फोटो 20 अधिकारियों को दिशा निर्देश देती एसपी। पुलिस
नारनौल। खाटू श्याम मेले में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए विभिन्न सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी शिविर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सड़क पर किसी भी प्रकार का टेंट, काउंटर या अन्य सामान न रखें। सड़क मार्ग को पूरी तरह से खाली रखा जाए ताकि किसी भी सूरत में सड़क ब्लॉक न हो और मुख्य मार्ग पर चलने वाले वाहनों का आवागमन बाधित न हो। संवाद