फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने थाना सतनाली का निरीक्षण किया, रजिस्टर की जांच

Wed, 05 Feb 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- सतनाली थाने का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक पूजा व​शिष्ठ--स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
सतनाली। एसपी पूजा वशिष्ठ ने मंगलवार को थाना सतनाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण कर एसपी ने संबंधित आधिकारी, कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ थाना सतनाली का निरीक्षण करने के लिए पहुंची, उनके द्वारा थाने के अभियोगों की जानकारी लेते हुए संबंधित अनुसंधान अधिकारियों से जानकारी ली गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र से उनके द्वारा थाने के रजिस्टर, अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर की जानकारी ली गई। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया।
थाना परिसर में पेंडिंग मदों एवं वाहनों के निस्तारण की स्थिति के बारे में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली एवं निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों के मैस में भ्रमण पर साफ-सफाई की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बैठक में सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में चालान पेश करें। थाने में दर्ज किसी भी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बनाकर निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें