फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने थाना निजामपुर का किया निरीक्षण, नाके भी किए जांच

Mon, 01 Apr 2024 01:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शनिवार को थाना निजामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी हरदीप सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई का अवलोकन किया। साथ ही थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिए। एसपी ने थाना प्रभारी से अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। एसपी ने गश्त व वाहन चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाने का रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष, मेस आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के रिकॉर्ड रूम को चेक कर रखरखाव की स्थिति देखी। साथ ही थाने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाना निजामपुर क्षेत्र के बॉर्डर नाकों को चेक किया। उन्होंने थाना प्रभारी और नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब की तस्करी के अलावा अवैध नकदी, अवैध हथियार को लेकर वाहनों की सघनता से जांच करें। पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर नाके की पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें