फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरानी में किड्स प्ले स्कूल का हुआ उद्घाटन

Mon, 01 Apr 2024 01:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव सुरानी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र में चलाए जा रहे किड्स प्ले स्कूल में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया गया। गांव की सरपंच पूजा यादव व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नीलम ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल खोलकर बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने का कार्य किया जाता है। प्ले स्कूल में निजी स्कूलों से भी बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। इनमें बच्चों को पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर सरोज, टिंकू बाला, माया, सुषमा, सरिता, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें