फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 75 पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने किया सम्मानित

Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नाारनौल। एसपी ने जिला पुलिस महेंद्रगढ़ के 75 पुलिस कर्मचारियों, एसपीओ को पुलिस ड्यूटी को मेहनत लगन व पूर्ण निष्ठा से करने पर सम्मानित किया गया। ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों व एसपीओ को एसपी कार्यालय में 10 नवंबर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसपी नितिश अग्रवाल और एसपी प्रबिना पी ने पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी नितिश अग्रवाल ने कहा कि उन सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने जिला में कार्यरत 75 पुलिस कर्मचारियों, एसपीओ को मेहनत, लगन व ईमानदारी से पुलिस कार्य करने पर प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वालों में अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने वाले थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान देने वाले पुलिस कर्मचारी, ग्राम प्रहरी एप में डाटा अपलोड कर ग्राउंड लेवल पर प्रभावी कार्य करने वाले अनुसंधानकर्ता और मेहनत व लगन से ड्यूटी करने वाले एसपीओ व डी ग्रुप के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें