फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा

Sat, 11 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑपरेशन स्माइल के तहत थाना शहर नारनौल की टीम ने 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा, शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम ओपी सिंह के निर्देशन में हरियाणा पुलिस ने गुमशुदा, बंधक, शोषित व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों को ढूंढ कर परिजनों तक पहुंचाकर उनकी मुस्कान लौटाने के लिए 01 नवंबर से विशेष अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

एसपी नितिश अग्रवाल द्वारा सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, पुलिस चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वह थानाधिकार क्षेत्रों में आमजन से बेहतर तालमेल बनाते हुए बाल गृहों, बाल मजदूरी करवाने वालों व अन्य किसी भी प्रकार का शोषण करने वालों का पता लगाकर संबंधित परिजनों को लौटाने और सूचित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बाल भवन, शेल्टर होम से संपर्क कर परिजनों को उनकी मुस्कान लौटाने का हर संभव प्रयास करें। थाना शहर नारनौल पुलिस को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के गुम होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्ची का पता लगाया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस की टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें