नारनौल। लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक हुई जिसमें एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। एसपी पूजा वशिष्ठ ने पुलिस कर्मचारियों से उनकी समस्याएं पूछीं।
मीटिंग के दौरान कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के संबंध में एसपी ने मौका पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कर्मचारियों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।
पुलिस अधीक्षक ने पिछली कल्याण गोष्ठी में रखी गई समस्याओं के संबंध में किए गए निवारण का पुलिसकर्मियों से फीडबैक भी लिया। कल्याण गोष्ठी में एसपी ने जिला के सभी थाना व चौकियों सहित पुलिस लाइन में पीने के पानी के लिए लगाए गए वाटर कुलरों, आरओ को चेक कर ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पानी के दुरुपयोग को रोकने के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।