नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक ली। इस बैठक में सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक और संबंधित शाखाओं के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान एसपी ने महिला सुरक्षा, लंबित मामलों और विचाराधीन जांचों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिन थानों में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाई गई, एसपी पूजा वशिष्ठ ने उन थाना प्रबंधकों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।