दक्षिणी हरियाणा विकास के मामले में बाकी जिलों से पीछे हैं, यहां पर विकास तभी संभव है जब यहां के प्रतिनिधि एकत्रित होकर विकास के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाएं। यह बात शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री राव इंद्रजीत ने शिक्षामंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल शासनकाल में देश लगातार उन्नति और विकास की ओर अग्रसर हैं। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में आज तक किसी भी मंत्री पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का अरोप नहीं लगा है। उन्होंने जाट आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि जब प्रदेश सरकार आरक्षण आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों को मुआवजा राशि व नौकरी दे रही है, तो जाट आंदोलन के दौरान अदम्य साहस दिखाकर एक राष्ट्रीय बैंक के करीब 136 करोड़ रुपए बचाने वाले बैंक के सुरक्षा गार्ड एवं पूर्व सैनिक हवा सिंह को उचित आर्थिक मुआवजा व उसके पुत्र को सरकारी नौकरी भी देनी चाहिए।
आज उनके राजनैतिक जीवन में पहली बार प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलाश शर्मा की अनुपस्थिति में उनके निवास स्थान पर चाय पीने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन मेरे शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। शिक्षा मंत्री के भाई राजेंद्र शर्मा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को शॉल भेंट किया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश एडीओ, शिक्षा मंत्री के भाई राजेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख राजेश देवी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कंवर सिंह यादव, जिला पार्षद प्रदीप यादव मालड़ा, मिडिया सलाहकार राजेश यादव, नगरपालिका प्रधान रीना बंटी, पार्षद सुरेंद्र बंटी, पप्पल यादव, बार प्रधान बंसीलाल यादव, भूप सिंह सिवाच, माजरा खुर्द के सरपंच भीम यादव, पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल बोहरा, मनीष मित्तल, धर्मबीर यादव झूंक, छोटेलाल यादव, कृष्ण अवतार, सतबीर यादव नौताना, ग्यारसीलाल देवास, संतोष पीटीआई पालडी पनिहारा, बहादुर थानेदार मालड़ा, शिव कुमार बचिनी व पप्पल यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।