भारतीय मजदूर संघ की आमसभा शनिवार को जेपी भाटिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्यातिथि प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा प्रांत हनुमान गोदारा ने अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रांत के अंदर सरकार का ठेकेदारी प्रथा बंद करने के ऐलान का भारतीय मजदूर संघ की तरफ से आभार प्रकट किया गया। बैठक में सोनू माजरा को प्रधान, जेपी भाटिया झगडौली, संदीप, सुरेंद्र यादव सिलारपुर, समा देवी को उपाध्यक्ष, भंवर लाल को जिला मंत्री, दीपक, अर्पण गौड को सहमंत्री, पूर्ण सिंह मांडोला को कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार आकोदा को प्रेस सचिव, हेमराज को संगठन मंत्री, सलोचना देवी, संदीप कोरियावास को कार्यालय सचिव बनाया गया हैं।