फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोटिया के एक किसान के ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर की क्वाइल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। कोटिया निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्यूबवेल कनीना से करीरा नहर पर कोसली रोड से पहले पुल के पास गांव कोटिया की सीमा पर हैं। नहर के पास ट्रांसफार्मर लगा रखा था जहां से चोर 5 और 6 अगस्त की रात को क्वाइल चोरी कर ले गया। सुबह जब किसान मौके पर पहुंचा तो ट्रांसफार्मर की खाली टंकी और पाइप पड़े देखे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें