फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, सात घंटे के बाद दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के गांव नांगतिहाड़ी में बुधवार की रात बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता राजेश (45) की गला घोट कर हत्या कर दी। राजेश ने दो माह पहले जमीन बेची थी। उसने पत्नी और बेटे को रुपये नहीं दिए थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। मामले में केस दर्ज होने के सात घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसका पिता शराब पीकर घरवालों के साथ झगड़ा करता था। इससे सभी लोग परेशान थे।
विज्ञापन

गांव नांगतिहाड़ी निवासी राजेश गांव में ही रहता था। वह कोई काम नहीं करता था। वह शराब का आदी था। राजेश ने दो महीने पहले अपने हिस्से की तीन कनाल जमीन लगभग 18 लाख रुपये की बेची थी। उसने पत्नी और बेटे को रुपये नहीं दिए थे। जमीन बेचने के बाद वह घर से चला गया था। एक-दो दिन पहले ही वह अपने घर पर आया था। जमीन को लेकर उसका पत्नी और बेटे से अक्सर विवाद होता था। मामले में कभी अलवर तो कभी नारनौल पुलिस में शिकायतें भी दी गई थीं। बुधवार की रात भी जमीन को लेकर उसका पत्नी और बेटे से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान बेटे निखिल ने अपनी मां प्रवीण के साथ मिलकर पिता राजेश की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने दादा नारायण को फोन पर सूचना दी कि उसने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी है। सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता नारायण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
-
हत्या के बाद निखिल ने दादा को दी सूचना
पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगतिहाड़ी निवासी नारायण सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजेश कुमार गांव में रहता था जबकि छोटा बेटा कैलाश अपने बाल बच्चों के साथ अलवर में रहता है। वह भी अपने छोटे बेटे कैलाश के पास अलवर में रहता है। राजेश की पत्नी प्रवीण और उसका बेटा निखिल उसे बेवजह बार-बार परेशान करते रहते थे। बुधवार रात्रि उसके पोते निखिल ने फोन कर बताया कि उसने और मम्मी ने मिलकर आपके बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। सुबह आकर उसको जला देना। सुबह जब वह घर पहुंचा तो राजेश की हत्या करके उसे चारपाई पर लिटाया गया था। उसके बेटे की हत्या उसकी पत्नी प्रवीण और पौत्र निखिल ने मिलकर की है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आरोपी बेटे एवं मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।-जगराम सिंह, सदर थाना प्रभारी-नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें