नारनौल। शहर के नजदीक गांव रामबास में एक बेटे ने अपनी पिता पर कुल्हाड़ी व दराती से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रामबास निवासी चमेली देवी पत्नी घनश्याम ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर वह व उसका पति सरसों की लावणी करने गए थे और सरसों कटाई के दौरान उसका पति एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए बैठ गया। दोपहर करीब 1.30 बजे उसका छोटा लड़का सुदीप उर्फ किरोड़ी गांव की तरफ से आया। जोकि कुल्हाड़ा व दराती को छुपाकर लाया और आते ही उसके पति के पीछे से सिर में कुल्हाड़े से हमला कर दिया। वहीं कहा कि उसने उसकी शादी नहीं करवाकर उसकी जिंदगी खराब कर दी है। वह उसे जान से मारेगा। जब वह अपने पति कोछुड़ाने लगी तो सुदीप ने उसके हाथ पर कुल्हाड़ी से चोट मारी और अपने दूसरे हाथ में ली हुई दराती से उसके पति की गर्दन पर हमला किया। जब उसने शोर मचाया तो सुदीप कुल्हाड़ी व दराती को अपने साथ लेकर भाग गया। इसके बाद राहगीरों ने उसके परिजनों के पास फोन किया तो उसका दूसरा लड़का संदीप मौके पर आया। उन दोनों को सरकारी अस्पताल नारनौल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसने उक्त घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।