फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दस रुपये में चाय ही नसीब होती है और यहां भरपेट भोजन मिल रहा

Sun, 12 Mar 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब द्वारा महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई केवल नारनौल ही नहीं अपितु देश की समस्त रोटरी क्लब शाखाओं में चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार को सहारनपुर से रोटरी जोन के पूर्व असस्टिेंट गर्वनर सुनील भगत ने अपनी नारनौल यात्रा के दौरान रोटरी रसोई का दौरा किया। रोटरी रसोई पर मात्र 10 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन करते देख उन्होंने नारनौल रोटरी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब हमेशा जनहित से जुड़े कार्यों को करता रहता है लेकिन नारनौल शहर में चलाई जा रही यह रसोई अपने आप में एक मिसाल है, दस रुपये में जहां आज लोगों को एक चाय नसीब होती है ऐसे में लगातार इतने वर्षों से दस रुपये में लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाना बहुत प्रेरणा दायक है। इस दौरान सत्यनारायण गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर अपने पुत्र रोटेरियन नवीन गुप्ता के साथ रोटरी रसोई पर सेवा देकर सहयोग प्रदान किया। सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि अपने किसी भी विशेष अवसर पर रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन करवाने से अधिक आत्म संतुष्टि कहीं नहीं मिलती। इस अवसर पर प्रवीण संघी, हितेश वर्मा, नरेश गोगिया, एडवोकेट राजकुमार यादव, विनोद चौधरी, विजय जिंदल, राजकुमार चौधरी, हितेंद्र शर्मा, दीपेश सचदेवा, मोनिका गुप्ता, नवीन संघी व विनय मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें