फोटो संख्या:-74 कनीना मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हॉकी खिलाड़ी---स्ंवाद
कनीना। मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने खेलों को प्रोत्साहन देते हुए एक सराहनीय पहल की है। हॉकी नर्सरी में बच्चों के खेल मैदान में लंबे समय से बनी पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका उपप्रधान एवं पार्षद के आग्रह पर स्कूल प्रशासन ने तुरंत सहयोग किया।
प्राचार्य सुनील खुडानिया, विद्यालय के प्रवक्ता नितीन मुदगिल की ओर से हॉकी नर्सरी के मैदान में पानी की व्यवस्था के लिए 200 फुट लंबी पाइप उपलब्ध करवाई गई। इससे मैदान में नियमित सिंचाई संभव हो सकेगी व खिलाड़ियों को अभ्यास में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने इस सहयोग के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। सुभाष चंद्र, पवन कुमार, नवीन यादव और कपिल कोच ने कहा कि इस पहल से बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और हॉकी नर्सरी के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।