फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रायफल साफ करते समय गोली लगने से जवान की मौत

Thu, 29 Aug 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18जवान मनोज कुमार का फाईल फोटो।
विज्ञापन
सीहमा। सशस्त्र सीमा बल के 33 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र सुभाष की रायफल साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार वीरवार को सुबह 9 बजे सीहमा में किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज छत्तीसगढ़ के भिलाई में तैनात थे। मंगलवार को रात करीब साढ़े 9 बजे वह ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मनोज कुमार के शव का रायपुर एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें