फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए

Thu, 29 Aug 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि सड़क पर चलते समय किसी भी अप्रिय घटना से खुद को बचाने के लिए सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वाहन चलाने से पहले वाहन को जांच लेना चाहिए। वाहन को ओवरटेक नहीं करना चाहिए। यातायात पुलिस की टीम ने स्कूल के विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर चलते समय हमें सतर्क रहना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने वाला अपना ही नहीं दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें