फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीर्घकालीन सफलता में सॉफ्ट स्किल्स की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. विनोद

Wed, 10 Sep 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- विशेषज्ञ व्याख्यान के बाद विशेषज्ञ वक्ता के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थी--स्रोत- ह
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गणित विभाग ने मैथमेटिक्स ऑफ माइंड मैनेजमेंट विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि कई विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि जहां तकनीकी ज्ञान आवश्यक है वहीं दीर्घकालीन सफलता में सॉफ्ट स्किल्स की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही मन से उत्पन्न होते हैं। जो प्रायः अतीत और भविष्य के बीच झूलता रहता है और तनाव का कारण बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने संतुलित जीवन के लिए भोजन, नींद, श्वास और शांत मन की अवस्था को ऊर्जा के प्रमुख स्रोत बताया। उन्होंने सुदर्शन क्रिया योग (एसकेवाई) को वैज्ञानिक श्वांस-प्रश्वास साधना बताते हुए तनाव, अवसाद और चिंता से उबरने का प्रभावी उपाय बताया। उन्होंने मन की तुलना पतंग से करते हुए कहा कि जैसे पतंग को ऊंचाई पर उड़ने के लिए संतुलन की आवश्यकता होती है, वैसे ही मन को भी संतुलन चाहिए। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक सत्र के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें