फोटो 9 समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या को सम्मानित करते मंत्री राव नरबीर सिंह।संवाद
नारनौल। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्त्री सशक्तिकरण, बालिका सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख, लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित मंत्री राव नरबीर सिंह, जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ एवं उपस्थित अधिकारी गणों ने सम्मानित किया। संवाद