फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिया विस्तार व्याख्यान

विज्ञापन
फोटो संख्या:-77 राजकीय महिला महाविद्यालय में व्याख्या को संबो​धित करते डॉ. तीर्थराम---स्रोत महा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था विषय विस्तार व्याख्यान हुआ। शैक्षणिक कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. तीर्थराज रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कंवाली के सहायक प्रोफेसर वाणिज्य एसके ने अपने व्याख्यान में भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास, वर्तमान आर्थिक परिदृश्य व उससे जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
उन्होंने आर्थिक सुधारों, वैश्वीकरण के प्रभाव, रोजगार की संभावनाओं एवं भविष्य की आर्थिक चुनौतियों को छात्राओं के समक्ष सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक व्याख्यान छात्राओं के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने विषय संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा प्रकट की, जिनका समाधान मुख्य वक्ता की ओर से किया गया। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम छात्राओं को पाठ्यक्रम से व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश शर्मा, डॉ. ज्योति, डॉ. किरण, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. सुमन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें