फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठनों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम डीसी डॉ. जेके आभीर को ज्ञापन सौंपा। भविष्य में क्षेत्र के लोगों को आने वाली परेशानियों से बचाने के लिए ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की मांगे उठाई। शहर को जोड़ने वाले सभी मार्गों को फोरलेन बनाने, एडीजे कोर्ट स्थापित करने, सैनिक स्कूल खोलने तथा महेंद्रगढ़ नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगे रखी है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा, सतबीर, देशराज, राजेंद्र, सुभाष, बाबूलाल, रामकुमार, राधेश्याम, इंद्र, रोहताश, कृष्ण, जगमाल ने बताया कि वे सरकार का ध्यान क्षेत्र की कुछ बुनियादी समस्याओं की और खींचना चाहते हैं। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र के लिए विकास कार्यों का पिटारा खोलने का कार्य करेंगे ताकि बीते 8 साल के समय में विकास कार्यों में आई कमी को पूरा किया जा सके। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सामाजिक संगठनों की क्षेत्र की समस्याओं से सरकार को रूबरू करवाना चाहते हैं।
ये हैं मुख्य मांग
डीसी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि महेंद्रगढ़ शिक्षा का हब बन चुका है। शहर में बढ़ते निजी यातायात साधनों से जाम का माहोल बना रहता है। शहर के चारों तरफ फोरलाइन बाईपास बनाया जाए ताकि जाम से छुटकारा पाया जा सके। महेंद्रगढ़ शहर के चारों तरफ गांव को जाने वाली सभी सड़कों को 5 किलोमीटर तक फोरलाइन बनाया जाए।, शहर में शीघ्र नई एडीजे कोर्ट खोली जाए ताकि यहां की जनता को उनके घर द्वार पर ही न्याय मिल सके। जब तक मुख्यालय की मांग की कार्यवाही पूरी हो तब तक जिले के उच्च अधिकारियों को दो दिन के लिए महेंद्रगढ़ में सरकारी कार्यों के लिए बैठाया जाए ताकि आम जनता को लगे की महेंद्रगढ़ भी एक जिला है। महेंद्रगढ़ शहर में बिजली विभाग का डिवीजन स्टोर खोला जाए, शहर व ग्रामीण पावर हाउसों को अपग्रेड किया जाए और 40 साल पुराने तारों को बदला जाए ताकि लोगों को पूरी बिजली मिल सके।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक किले का शीघ्र हो सुंदरीकरण
महेंद्रगढ़ शहर का पुराना किला ऐतिहासिक किला है जिसका नवीनीकरण किया जा रहा है इस किले का नवीकरणकर शीघ्र ही देश विदेश के पर्यटकों के लिए पर्यटक स्थल बनाकर चालू किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों की आमदनी बढ़ सके। हकेंवि में मेडिकल कॉलेज खोला जाए। महेंद्रगढ़ शहर के सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधा व मशीनों के साथ-साथ उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। लंबे समय से रिक्त पदों पर पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। महेंद्रगढ़ में हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो को जल्दी चालू किया जाए और ड्राइवर प्रशिक्षण ट्रेनिंग के लिए बड़ी कार्यशाला खोली जाए। सभी जिलों में ट्रेनिंग स्कूल अलग-अलग सभी प्रकार की सुविधाएं मिली हुई है जो की महेंद्रगढ़ में नहीं है। महेंद्रगढ़ शहर में महिला थाना व पुलिस लाइन खुलवाई जाए। महेंद्रगढ़ शहर के पास सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए।
दादरी-अलवर रेलमार्ग को हो निर्माण
सरकार द्वारा पूर्व में घोषित दादरी-अलवर- महेंद्रगढ़ रेल लाइन का निर्माण करवाया जाए तथा झज्जर कोसली रेल लाइन को महेंद्रगढ़ के आदर्श स्टेशन से जोड़ा जाए। जिले के लिए निजी उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाए वो अपने उद्योग यहां स्थापित कर सके जिस से महेंद्रगढ़ के लोगों को रोजगार मिल सके और उन्हें रोजगार के लिए अन्य जिलों का सहारा न लेना पड़े इसलिए आईएमटी खुडाना के कार्य को जल्दी शुरू किया जाए। महेंद्रगढ़ में सैनिक स्कूल खोला जाए। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण ढाणियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए क्योंकि यहां के अधिकांश ग्रामीणों ने बिजली के बिलों की अदायगी कर रखी है। ग्रामीण क्षेत्र को शहर की तरह सभी प्रकार की मूल भूत सुविधाएं दी जाए। महेंद्रगढ़ नगर को परिषद् बनाकर इसका एरिया बढ़ाया जाए ताकि ताकि शहर का विकास भी तेजी से हो सके। क्षेत्र में अच्छी खेल प्रतिभाएं है, उन्हें तराशने के लिए यहां अलग अलग सभी खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए जिससे की क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिमा निखार सके ताकि यहां की प्रतिभाएं प्रदेश का नाम देश व विश्व में रोशन कर सके। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी सबसे पुरानी है परंतु आज तक उपेक्षित है, इसमें टीन शेड लगवाने के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें