फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली बस स्टैंड पर सामाजिक संगठनों ने पुलिस चौकी खोलने उठाई मांग

Fri, 25 Oct 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- सतनाली बस स्टैड़--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड पर पुलिस चौकी न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली बस स्टैंड पर आए दिन 5 से 6 जेब कतरों, बाइक चोरी तथा लड़ाई-झगड़े की घटना हो रही हैं। बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब चार हजार यात्री यात्रा करते है। सामाजिक संगठन बस स्टैंड पर पुलिस चौकी को लेकर कई बार मांग उठा चुके हैं। बस स्टैंड से छात्राएं कोचिंग कक्षा से दोपहर 1 बजे व कॉलेज से दोपहर 2:40 बजे से लेकर 3:30 बजे तक बस अड्डे पर पहुंचती है। इस दौरान भय का माहौल बना रहता है। यदि जिम्मेदारों द्वारा जब तक स्थाई पुलिस चौकी की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक वैकल्पिक तौर पर पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

सतनाली बस अड्डे पर आए दिन चोरी की घटना हो रही है। पुलिस विभाग की ओर से बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खोली जाए ताकि यात्री की सुरक्षा की जा सके।
मुन्ना शेखावत, सतनाली

सतनाली क्षेत्र में कॉलेज, कोचिंग संस्था, आईटीआई आदि शिक्षण संस्था है इसलिए सैकड़ों छात्राओं का आना जाना बना रहता है। छात्राओं को भय से मुक्त करने के लिए सतनाली बस अड्डे पर पुलिस चौकी का होना अतिआवश्यक है।
समाजसेवी फकीर चंद, नांवां
सतनाली बस स्टैंड पर चोरी की घटना बढ़ती जा रही हैं। बस स्टैंड पर जब तक पुलिस चौकी नहीं खुलती तब तक अस्थाई तौर पर पुलिस तैनाती के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास, बस स्टैंड इंचार्ज, सतनाली

फोटो संख्या:69- सतनाली बस स्टैड़--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें