नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से छात्राओं के लिए चार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें एमए साइकोलॉजी, बीएससी विद् मेजर इन मैथ्स, बीए विद् मेजर इन इंग्लिश और फिजिकल एजुकेशन विषय शामिल हैं। इन नए कोर्सों की स्वीकृति मिलने से छात्राओं को अब उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रशासन ने इन नए कोर्सों को शुरू कराने का श्रेय नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव को देते हुए शनिवार को उनसे एक शिष्टाचार भेंट की। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार विधायक के निरंतर प्रयासों और सहयोग के चलते यह संभव हो पाया है।
इससे पहले भी उनके प्रयासों से महाविद्यालय में कई नए पीजी कोर्स शुरू किए जा चुके हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल नौ विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की सुविधा उपलब्ध है। प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि नए कोर्स शुरू होने से छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम पड़ेगी।
विज्ञापन
मौके पर डॉ. अजय, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीलम यादव, डॉ. राधिका, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. मुनेश यादव, डॉ. सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. ज्योति, डॉ. सुनीता जाखड़ सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।