फोटो 4 महावीर चौक पर मनीषा हत्याकांड को लेकर रोष मार्च निकालते युवा। संवाद
नारनौल। मनीषा हत्याकांड को लेकर युवाओं का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को दोपहर में युवाओं ने सिंघाना रोड से हाेते हुए महावीर चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रोष मार्च से कुछ देर के लिए जाम लग गया। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से जाम से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। संवाद