फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नलों से आ रहा बदबूदार पानी, खरीदकर पीने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कस्बे में करीब एक सप्ताह से घरों में दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नलों से आने वाला पानी इतना गंदा है कि लोग इसे पीने के साथ-साथ घरेलू कामों में इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं। पीने के लिए कई परिवारों को बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बावासी सुनील कुमार, दीपक, मनोज और मोहित ने बताया कि कई दिनों से पानी में गंदगी के साथ दुर्गंध भी आ रही है। पानी की स्थिति देखकर लोग इसे पीने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली।
लोगों ने कहा कि मौसम में पहले ही बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में दूषित पानी की सप्लाई से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। गृहणियों ममता, पूजा, सुषमा, रामकला और मनीषा ने बताया कि पानी इतना गंदा है कि कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पानी के सैंपल लेकर जांच कराने और पाइपलाइन में लीकेज की जांच करने की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने बताया कि दूषित पानी की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई है। पाइपलाइन में लीकेज या तकनीकी खामी मिलने पर उसे ठीक कराया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए एक-दो दिन का समय मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें