नारनौल। क्षेत्र गांव खेड़की के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एसएम सहगल फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्था के सदस्य हनुमान शर्मा व राम दिया ने बताया कि क्षेत्र के 40 गांव में एसएम सहगल फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन परियोजना के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी दिव्या शर्मा व सहगल फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा मिश्रा एवं संस्था के अधिकारी अखिलेश शर्मा ने विद्यालय में पौधरोपण किया। परिवर्तन परियोजना के तहत क्षेत्र के 40 गांवों में 20 हजार पौधे लगाए हैं। जिसमें आम, अमरूद, नींबू, आंवला, बेलपत्र इत्यादि के उच्च क्वालिटी के पौधे किसानों को दिए गए। दिव्या शर्मा ने ग्रामीणों व बच्चों को बताया कि हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण को शुद्ध रखना होगा। सहगल फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि देश के हर नागरिक को प्रतिवर्ष एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश शर्मा ने कहा कि संस्था क्षेत्र में अनेक प्रकार के विकास करवा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संस्था के सदस्य वीरेंद्र कुमार, सौरभ पांडे, संजय, डॉक्टर रविंद्र, मोहित राणा, अमित, मनोज, मनीषा, पूजा शर्मा, दिव्या शर्मा, मनीषा, सोनम यादव, कृष्ण कुमार व विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।