सिटी थाना एरिया में धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड से छह हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिंघाना रोड निवासी विजय सिंह का पंजाब नेशनल बैंक कोर्ट रोड में बचत खाता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एटीएम कार्ड से 17 जनवरी को 5000 व 18 जनवरी को 1000 रुपये किसी व्यक्ति ने निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी 20 जनवरी को मिली। पीड़ित ने पीएनबी से पूरी जानकारी ली। इसमें पता चला कि एटीएम कार्ड के जरिए 5000 रुपये एसबीआई सिंघाना रोड व 1000 रुपये महेंद्रगढ़ से निकाले गए हैं। पीड़ित का कहना कि एटीएम कार्ड उसके पास है, फिर भी खाते से पैसे निकल गए। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंकों से एटीएम बूथों पर लगे सीसीटीवी फुटेज मांगा है। जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।