कोरोना मरीज को होम क्वांटरीन करने पहुंची टीम।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ जिले में शनिवार को 6 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 291 हो गई है। शनिवार को 9 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 201 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 89 केस अभी भी एक्टिव हैं। बता दें कि शनिवार को सात केस आए हैं। लेकिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में काम करने वाली महिला फरीदाबाद में रहती है। महिला सैंपल देने के बाद फरीदाबाद चली गई थी। ऐसे में यह केस फरीदाबाद में गिना जाएगा।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने दवा का छिड़काव किया है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को मोबाइल टीम ने 81 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में चार जुलाई तक 74575 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 44020 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 7764 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 332 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं महेंद्रगढ़ का युवक रेहड़ी पटरी लगता है। वहीं गांधी कॉलोनी निवासी महिला भिवानी में एक शादी समारोह में गई थी। आने पर सैंपल दिया था और अब संक्रमित मिली है। वहीं इकबालपुर नंगली निवासी युवक ग्रुप डी में पंचकूला में कार्यरत है। घर आने पर सैंपल दिया था। इसके घर के आसपास बैरिकेड लगाकर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
अटेली कस्बे में मां-बेटा, कांटी में सीआरपीएफ कर्मी संक्रमित मिला
अटेली सीएचसी के अंतर्गत अटेली कस्बे में शनिवार को दो और कांटी गांव में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला। अटेली की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों स्थानों पर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं घरों के आसपास संक्रमित की गली में सैनिटाइज करवाया गया है। अटेली कस्बे में झंडा चौक के समीप घर में 32 वर्षीय महिला और उसका आठ साल का बेटा कनीना में अपने मामा के यहां किसी संक्रमित से संपर्क आए था। कांटी गांव में एक जुलाई को 32 वर्षीय सीआरपीएफ जवान कश्मीर से आने पर दो जून को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. सहदेव चिकित्सकों की टीम ने आसपास के घरों की थर्मल स्क्रींनिग व आश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोग एहतियात जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंस व दूसरे उपाय रखे।
कोरोना संक्रमित की सूची :
कांटी-1, अटेली मंडी -2, महेंद्रगढ़ -1, गांधी कॉलोनी नारनौल- 1 व इकबालपुर नंगली में -1 मरीज मिला।