नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नारनौल रोडवेज डिपो ने विशेष बस सेवा का संचालन किया। शहर में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों के लिए कुल छह बसें लगाई गईं जिन्होंने पूरे दिन में 18 चक्कर लगाए। इन बसों से लगभग 150 परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने यात्रा की।
सुबह से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था और परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्रों के बाहर बसें पहले से ही यात्रियों की संख्या के अनुसार खड़ी कर दी गई थीं। दोपहर करीब 12:50 बजे जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, बसें परीक्षार्थियों को लेकर बस स्टैंड की ओर रवाना हो गईं। इस व्यवस्था से कई अभ्यर्थियों को समय पर और आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिली।
हालांकि, कुछ परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को इस विशेष बस सेवा की जानकारी नहीं थी। इस कारण उन्हें ऑटो और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सुबह के मुकाबले परीक्षा समाप्त होने के बाद बसों में भीड़ अधिक देखी गई, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने निजी साधनों से परीक्षा देने पहुंचे थे।
वहीं, महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां टेंट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं नजर नहीं आईं, जबकि प्रशासन की ओर से इनकी व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। अभिभावक तेज धूप में पेड़ों की हल्की छांव के सहारे करीब ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे। इससे उन्हें काफी असुविधा हुई।
बॉक्स
परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर उचित पेयजल प्रबंध होने चाहिए थे। पेजयल के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी।
-मनीष कुमार, गांव जैलाफ
बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक बस के संचालन की जानकारी नहीं होने के कारण सुबह के समय ऑटो से परीक्षा केंद्र तक पहुंचे लेकिन दोपहर में जब परीक्षा केंद्र के बाहर बस खड़ी देखी तब जानकारी मिली की परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा का संचालन किया गया है। -बिजेंद्र सिंह, गांव माधोगढ़
-
वर्जन :
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नारनौल व महेंद्रगढ़ में बने परीक्षा केंद्रों के लिए रूट अनुसार बसों का संचालन किया गया। परीक्षार्थियों की आवश्यकता अनुसार निर्धारित बसों के अलावा भी बसों का संचालन किया गया ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
फोटो नंबर- 11तेज धूप में बंद दुकानों के बाहर परीक्षार्थियों का इंतजार करते अभिभावक। संवाद
फोटो नंबर- 11तेज धूप में बंद दुकानों के बाहर परीक्षार्थियों का इंतजार करते अभिभावक। संवाद
फोटो नंबर- 11तेज धूप में बंद दुकानों के बाहर परीक्षार्थियों का इंतजार करते अभिभावक। संवाद