फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर तक नहीं चली साइट, मंडी में दोपहर बाद शुरू हुई खरीद

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- सतनाली अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान किसानों व आढ़तियों से बातचीत करते विधायक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। मंडियों में इस बार किसानों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे दिन भी दोपहर तक साइट नहीं चलने के कारण खरीद नहीं हो पाई। साइट नहीं चलने के कारण न किसानों के गेटपास कटे और न बायोमीट्रिक सत्यापन हुआ।
विज्ञापन

अनाज मंडी में सोमवार को दो किसान गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे। जहां पर उन्हें घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। मार्केट कर्मचारियों की ओर से साइट नहीं चलने का हवाला देकर किसानों को भी काफी देर तक उलझाए रखा।
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सोमवार को पांच किसानाें की 128 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अब तक दस किसानों की 281 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। सतनाली में 13 किसानों की 383 क्विंटल की खरीद हुई है। कनीना में 102 किसानों की 1022 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

-
विधायक व एसडीएम ने किया निरीक्षण
सोमवार को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में एसडीएम योगेश सैनी व सतनाली अनाज मंडी में विधायक कंवर सिंह यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ चेयरमैन ने गेहूं की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने मौके पर अधिकारियों से किसानों को दी जा रही सुविधाओं और मंडी प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाए।एसडीएम योगेश सैनी कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जाए और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

फोटो संख्या:74- सतनाली अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान किसानों व आढ़तियों से बातचीत करते विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें