फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बहनों ने यूके, सऊदी अरब, कनाडा सहित अन्य देशों में भेजी राखियां

Tue, 13 Aug 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- डाकघर में भेजे गई रजिस्ट्री की ऑनलाइन स्टेटस देखते उप पोस्ट मास्टर जिले सिंह--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इस बार विदेशों में बैठे भाई तक बहनों को राखी पहुंचाने को कोई भी परेशानी नहीं होगी। डाक विभाग की ओर से रक्षा बंधन पर विदेशों तक राखी पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई है। डाकघर में राखी भेजने के लिए 50 वाटर प्रूफ लिफाफे पहुंचे थे, जिसमें से 25 लिफाफे की बुकिंग हो चुकी है। वहीं बहनों की लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग के जिम्मेदारों ने सोमवार को 500 वाटर प्रूफ लिफाफे ओर मंगवाए हैं। बहनें विदेश में रहने वाले अपने भाईयों को रक्षा सूत्र भेज रहीं हैं। अब तक कनाडा के लिए एम, सऊदी अरब एक, यूके में बैठे अपने भाई के लिए दो राखियां भेज चुकी हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग के प्रभारी बलदेव राज व उप पोस्ट मास्टर जिले सिंह ने बताया कि किसी भी देश में एक सप्ताह के समय में राखी पहुंचा दी जाएगी। रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं राखी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है। यह लिफाफा बहनों को 10 रुपये में मिल रहा है। विदेश में पहुंचाने के लिए रजिस्ट्री, पाॅस्टल, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जा रही हैं। इनके लिए दूरी और वजन के हिसाब से शुल्क जा रहा है।
विदेशों में ऐसे पहुंचेगी राखी
महेंद्रगढ़ डाक घर से विदेशों को जाने वाली वाटर प्रूफ लिफाफे में पैक करके रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट या पार्सल की डाक टिकट लगाकर उन्हें शाम को सरकारी वाहन से गुरुग्राम भेजा जाएगा। फिर वहां से फरीदाबाद टिकट हब में भेजा जाएगा। जहां उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर भेजी जाएगी। जो राखी यूके, कनाडा, सऊदी अरब सहित अन्य देशों में जाना है उन्हें अलग-अलग हवाई जहाज के माध्यम से भेजा जाएगा। यह राखियां सात से दस दिन में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बहनें अपने सैनिक भाईयों को भेज रहीं रक्षा सूत्र
क्षेत्र में काफी संख्या में बहनाें के भाई सेना व अर्ध सैनिक बल में भर्ती होकर देश के अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं। उन्हें भी राखियां भेजने की व्यवस्था की गई है। राखी का लिफाफा स्पेशल व अलग रंग का होने के कारण डाकिया भी उस राखी को अधिक महत्व देते हुए समय पर राखी पहुंचाने की गारंटी देता है। विभाग की ओर से 26 लिफाफे रजिस्ट्री व 41 लिफाफे स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए हैं। यह राखी चार से पांच दिन पहुंच जाएगी। इसके अलावा हरियाणा के अलग-अलग जिलों में 100 के करीब राखियों के लिए स्पीड पोस्ट की जा चुकी है।
बहनों की रक्षा सूत्र विदेशों में भेजने के लिए डाक विभाग की ओर से 500 वाटर प्रूफ उपलब्ध करवाए गए है। यूके, कनाडा व सऊदी अरब में राखी भेजी जा चुकी है। 19 अगस्त तक राखियां भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बलदेव राज, प्रभारी डाकघर महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें