फोटो संख्या:69- गांव झाड़ली में मृतक सत्यम की बहन मुस्कान के साथ निजी स्कूल के सीईओ कर्मवीर राव
महेंद्रगढ़। उन्हाणी हादसे में पीड़ित परिवारों की मदद को अब निजी स्कूल संचालक भी आगे आने लगे हैं। बुधवार को श्रीकृष्णा स्कूल के सीईओ ने बेटी की मदद को बढ़ाया हाथ बढ़ाया है। गांव झाड़ली निवासी मृतक 12वीं के छात्र सत्यम की छोटी बहन मुस्कान को 12वीं कक्षा तक निशुल्क पढ़ाने की घोषणा की।
सीईओ कर्मबीर राव ने कहा कि यह हादसा जिलेभर को दर्द दे गया है। उनकी ओर से बेटी मुस्कान को 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। मुस्कान की पढ़ाई पर होने वाले सभी खर्च संस्थान द्वारा वहन किए जाएंगे। पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता को तैयार हैं। मास्टर राजेश झाड़ली ने बताया कि राकेश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। ऐसे में निजी स्कूल की ओर से की गई घोषणा से बेटी को शिक्षा मिल सकेगी।