फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवकाश के दिन भी स्कूल की बसों हुई फिटनेस जांच

Thu, 18 Apr 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कनीना के गांव उन्हाणी के पास हुए स्कूली बस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल बसों की फिटनेस जांच का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया है। बुधवार को करीब सौ बसों की जांच की गई।
विज्ञापन

अब रामनवमी के अवकाश वाले दिन भी नई अनाज मंडी में बसों की फिटनेस जांच का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर स्कूली बसों की जांच कर रहे आरटीओ विभाग से एमबीआई कंवरपाल ने बताया कि अवकाश वाले दिन भी स्कूली बसों की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 50 बसों की फिटनेस जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि फिटनेस जांच के समय स्कूली बसों की वीडियो ग्राफी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूली बसों में जांच के दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, फायर सिलेंडर तथा रिफ्लेक्टर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें