फोटो 15 गुजरवास में लगाया गया मेला। संवाद
मंडी अटेली। बाबा भैया भोमिया जी आश्रम गुजरवास में वीरवार को विशाल जागरण में संजय शर्मा, धर्मेश कौशिक, सोनू ठाकुर, चक्रेश वशिष्ठ व प्रीति योगी जैसे नामचीन गायक कलाकारों ने भक्तिरस कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान शिव पार्वती, राधा कृष्ण और हनुमान जी की झांकियां भी निकाली गईं।
कार्यक्रम में बाल मेले और पांच गांवों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। मेले में दुकान, खिलौने, झूले और विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के लिए तरह-तरह के खिलौने और झूले लगाए गए थे जिनमें वे आनंद के साथ खेलते नजर आए।
कार्यक्रम संयोजक मास्टर महेश चौहान ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस अवसर पर सरपंच वर्षा रानी, मेजर भवानी सिंह, धीरेंद्र चौहान, बिजेंद्र सिंह, रामकिशन व नरेश स्वामी सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद