कुदाली लेकर चांदी के सिक्के ढूंढते लोग
- फोटो : संवाद
एक सदी पुराना है हवेली का इतिहास
ग्रामीणों का कहना है कि एक सदी पहले सेठ उमराव सिंह व सीताराम द्वारा यह हवेली बनवाई गई थी। प्राचीन समय में लोग किसी भी आपात स्थिति में धन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इसे सहेजकर रखते थे। पुराने भवनों में गुप्त रूप से दीवारों में आले छोड़कर धन रखकर उसे ढक दिया जाता था। इस धन का पता परिवार के मुखिया को ही होता था। सेठ सीताराम व उमराव सिंह का संयुक्त परिवार इसमें रहता था।
मलबे में निकले 100 से अधिक चांदी के सिक्के
- फोटो : संवाद
सेठों के गांव में किराना की दुकान थी। पिछले पांच दशकों के दौरान सेठों का परिवार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बस गया है। सेठ उमराव सिंह के चार पुत्र थे जिनमें गजानंद, सागरमल, ललित कुमार, नरेश थे। उनके लड़के ललित कुमार ने वर्ष 2024 में गांव में शिव मंदिर का निर्माण भी करवाया था। वह विदेश में नौकरी करता है बाकी सभी की आसपास क्षेत्र में दुकानें हैं। वहीं, दूसरे भाई सीताराम सेठ के लड़के राधेश्याम, गिरधारी लाल, विनोद कुमार ने अपना व्यापार कर रखा है। इस जगह को मान सिंह उर्फ बागड़ी गांव बाघड़ोली जिला झुंझुनू ने सेठ परिवार से खरीदा है। मानसिंह बचपन से ही गांव में रहता है और उनकी बहन बीरमती की भी इसी गांव में शादी हुई है। यह परिवार भी खेती-बाड़ी का काम करता है।
100 साल पुरानी है हवेली
- फोटो : संवाद
गांव में चांदी के सिक्के मिलने की सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया था। लेकिन वहां पर किसी भी प्रकार के चांदी के सिक्के पुलिस को नहीं मिले। अगर कोई किसी प्रकार की शिकायत देता है तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हमने अपनी तरफ से प्रयास किए हैं लेकिन किसी भी प्रकार के सिक्के हवेली से नहीं मिले हैं।
- निरीक्षक संदीप, शहर थाना कनीना
ये भी पढ़ें: Haryana: मलबे में मिले चांदी के सिक्के, लोगों ने जमकर लूटा खजाना, जानें क्या है पूरा मामला?