फोटो संख्या:58- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी--स्रो
सतनाली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली में रेड रिबन के तत्वावधान में एड्स जागरूक विषय पर हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन डॉ. सुनीता भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने की।
प्राचार्य ने बीमारी से जुड़े मिथकों को समाप्त करने और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। डॉ. सुनीता भारद्वाज ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज को इस गंभीर बीमारी के प्रति संवेदनशील बनाना है। बिरेंद्र सिंह ने एड्स से बचाव के उपायों और इसके सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों ने अपने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे एड्स से बचाव के लिए जागरूक रहेंगे। दूसरों को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डॉ. मुकेश यादव, डॉ. आशीष, जरनैलसिंह, डॉ. कमला, डॉ. रेखा शोखावत, डॉ. मनीषा, अजीत सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. रितु, डॉ. सुमन, डॉ. हरिओम, संजय कुमार, पिंकी यादव, प्रदीप कुमार, अमित मलक, स्वेता, सोनू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।