फोटो संख्या:-53 श्री आदर्श रामलीला महेंद्रगढ़ में बैठक करते हुए रामलीला कार्यकारिण सदस्य---स्रो
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी के पास श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रांगण में सोमवार देर शाम प्रधान सुरेंद्र बंटी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। निदेशक पद पर शुभम तिवारी को नियुक्त किया गया।
उप निदेशक कुलदीप सैनी, कलाकार प्रधान नवीन कुमार, उप कलाकार प्रधान राहुल यादव, संगीत निदेशक सतीश सोनी, उप संगीत निदेशक मोहित कुमार, मेकअप मैन के रूप में समर कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेंद्र बंटी ने बताया कि 20 सितंबर से रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। इस समय वरिष्ठ कलाकारों द्वारा बाल कलाकारों को मंचन की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।
बाल कलाकारों द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का अभिनय किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरि सिंह यादव, सचिव मनोहर लाल यादव, उप प्रधान जोगिंद्र सेठ, हरिशंकर कौशिक, लक्ष्मीनारायण सैनी, गोविंद सैनी, भगवानदास सैनी आदि मौजूद रहे।