सिहमा। महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय में 21 से 29 जनवरी तक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने किया था। 21 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें श्रुति यादव प्रथम, द्वितीय मुस्कान व तृतीय खुशबू रही। 22 जनवरी को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम खुशी, द्वितीय दिशा व तृतीय आरती रही। 23 जनवरी 2025 को कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान, द्वितीय भावना व तृतीय प्रिया रही। वहीं 24 से 28 जनवरी तक योग शिविर का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय जीवन की पद्धति है। योग के जरिए न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर रखा जा सकता है। योग शिविर में योग शिक्षा रोहताश आर्य द्वारा दी गई। 29 जनवरी को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम टीम ए, द्वितीय टीम बी व तृतीय टीम सी रही। इस मौके पर सरिता यादव व प्रवीण यादव के अलावा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।