फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 16 मार्च तक चलेगा श्रीश्याम होली महोत्सव

Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी शुक्रवार से शुरू हुए 36वें साप्ताहिक श्री श्याम होली महोत्सव के पहले दिन सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर 5 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सात दिन चलने वाले कार्यक्रम के दौरान देश के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। होली महोत्सव के लिए श्रीश्याम सेवक मंडल के 30 श्याम भक्तों की टीम हर प्रकार की व्यवस्थाओं में सहयोग करेगी। श्यामप्रिय गुरु फतेहचंद वशिष्ठ भिवानी के सानिध्य में 16 मार्च तक आयोजन किया जाएगा। 56 भोग का प्रसाद लगाकर श्रीश्याम होली महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति
मंडल के संस्थापक सुनील गर्ग एवं प्रधान रामबाबू गोयल, कार्यकारी प्रधान अशोक खेड़ीवाला ने बताया कि भजन संध्या में कि 11 मार्च को रात जागरण में रेशमी शर्मा समस्तीपुर, 12 मार्च को दीदी पूजा सखी पटियाला, 13 मार्च को संजू शर्मा कोलकाता, 14 मार्च को सौरभ शर्मा कोलकाता, 15 मार्च को सरदार हरमिंद्र सिंह रोमी खलीलाबाद और 16 मार्च को परम श्रद्धेय नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू अहमदाबाद अपने-अपने भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। 15 मार्च को सुबह 9 बजे आदर्श रामलीला प्रांगण में ही एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को बैठक का आयोजन कर श्यामप्रिय फतेहचंद वशिष्ठ द्वारा श्रीश्याम सेवक मंडल के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर श्याम प्रिय मुरारी लाल अग्रवाल, नपा प्रधान रमेश सैनी, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, विजय अग्रवाल, विवेक गुप्ता, प्रमोद गर्ग, पंकज गौड़, राहुल गोयल, मनीष पंसारी, साहिल गुप्ता, पंकज गोयल, मोहन सैनी, पवन तायल, अमित मेहता, सुमित मेहता, अमरसिंह सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें