फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला व्यापार मेला के लिए बनाई कार्ययोजना

Fri, 10 Mar 2023 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन देने और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाने वाले जिला व्यापार मेला के संबंध में एडीसी वैशाली सिंह ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्य योजना तैयार की। एडीसी ने कहा कि यह मेला हस्तशिल्प, हस्तकला, मनोरंजन, शिक्षा, संस्कृति से भरपूर होगा। ऐसे में इसकी तैयारियों के लिए अधिकारी अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस तरह के मेले सभी जिलों में लगाए जाने हैं। इस व्यापार मेले में जिले के सफल उद्यमियों, हस्त कलाकारों, ट्रेडर्स, सूक्ष्म, लघु उद्यमियों, एनजीओ, केंद्रीय विश्वविद्यालय, कॉलेज, बैंकर्स व इसके साथ-साथ जिले में स्थित सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय स्कीमों का प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मेले में 100 से अधिक स्टाल लगाई जाएंगी। यह मेला 5-7 दिन का होगा। मेले में जिले का कोई भी नागरिक जो अपने किसी स्वयं रोजगार इकाई, समाज सेवा, पर्यावरण से जुड़े कार्य या अन्य कोई ऐसा कार्य जो लोगों के लिए प्रेरणादायी हो वह इस व्यापार मेले के लिए अपनी स्टाल लगाने के लिए जिला एमएसएमई केंद्र निजामपुर रोड नारनौल में संपर्क कर सकता है। मेले में स्थानीय विशेषता वाले फूड कोर्ट होंगे जिसमें विभिन्न प्रकार की मिठाई तथा खाद्य उत्पाद शामिल होंगे। मेले में विशेषकर बच्चों के लिए मनोरंजन सेक्शन होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टार इवेंट्स होंगे। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार, उद्योग विस्तार अधिकारी राकेश यादव, राहुल यादव व अजय सिंह एमएसएमई तथा ज्ञान चंद व एचएसआईआईडीसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें