फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीराम जन्म और रामकथा सुनाई

Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18नारनौल की अग्रवाल सभा में भागवत कथा का रसपान करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नई मंडी स्थित अग्रवाल सभा में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य मनीष शास्त्री ने मुख्य यजमान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल एवं समस्त मंगल परिवार द्वारा पूजन करवाया।
विज्ञापन

आचार्य बजरंग शास्त्री ने भरत चरित्र, वामन चरित्र, समुद्र मंथन एवं सूर्यवंश की कथा में श्रीराम जन्म और रामकथा सुनाई। आचार्य ने बताया कि जब जब संसार में धर्म की हानि होती और अधर्म को बढ़ावा तो भगवान भिन्न भिन्न अवतार लेकर आते हैं। इसके बाद दुष्टों का संहार करके अपने भक्तो की रक्षा करते हैं।
कंस का कल्याण करने और सभी भक्तो को सुख देने के लिए भगवान भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी की रात्रि में वसुदेव देवकी के यहां पर कंस के कारागार में ही अवतार लेकर आए। कथा में वामन अवतार और कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी का भी दर्शन करवाया गया। आयोजन ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक भागवताचार्य पंडित बजरंग शास्त्री महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को भागवत कथा की गंगा में आनंद दिलाते हैं। इस अवसर मुख्य रूप से हनुमान प्रसाद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, सुरेश चौधरी, पवन यादव, राजकुमार चौधरी, डॉक्टर दिनेश गर्ग, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, नवीन गोयल, प्रहलाद राय सोनी, रामजीलाल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें