फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्री राम प्रचार मंडल ने केक काटकर मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Thu, 18 Apr 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- बाबा जयराम दास धर्मशाला में श्रीराम बने बच्चें को आ​​शिर्वाद देते अरविंद महाराज
विज्ञापन
महेंद्रगढ्। श्री राम प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ द्वारा रामनवमी के उपलक्ष में भगवान राम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मंडल के प्रधान अरविंद खेतान एवं संयोजक सुनील गर्ग ने बताया कि करेलिया बाजार स्थित बाबा जयरामदास धर्मशाला के प्रांगण में गुरु अरविंद महाराज के सानिध्य में मनाए गए।
विज्ञापन

राम जन्मोत्सव में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में रामजन्म की मनमोहक झांकी निकाली की गई। इसमें नन्हें बालक गर्विक मेहता के द्वारा रामलला की वेशभूषा में केक काटा गया और सभी भक्तों द्वारा रामजन्म की बधाई दी। रामनवमी पर भजनों में श्रद्धालु झुमते नजर आए।
कार्यक्रम में हरिराम मेहता, सीता देवी, सुशील मेहता, महेश मेहता, दिनेश मेहता, देवेंद्र मेहता, गिरीश कानौड़िया, मुकेश मेहता, अमरसिंह सोनी, श्रीमोहन वशिष्ठ, मोहनलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र फौजी, कैलाश धरसूंवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें