संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। राम भक्तों ने रविवार को बाइकों पर भगवा शोभायात्रा निकालीई। इसमें शामिल लोगों ने श्रीराम का जयकारा लगाया।
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्य एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी उप मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा झाड़ली व अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि रामभक्तों ने बाइकों पर भगवा शोभायात्रा बदरवाल सिटी से शुरू की। भगवा यात्रा सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, बस स्टैंड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार होते हुए मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित बालाजी मंदिर में संपन्न हुई। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 बजे से एक बजे के मध्य अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में एकत्रित होकर भजन कीर्तन अवश्य करें। इस अवसर पर दयाशंकर तिवारी, महावीर भांडोरियां, अशोक, पंडित नीटू, प्राचार्य युधिष्ठिर यादव, प्रवक्ता दिनेश शर्मा, हरीश रोहिल्ला, निखिल शर्मा, अमर सिंह सोनी सहित अनेक रामभक्त शामिल रहे।
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा सनातन धर्म के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर को हमें पर्व के रूप में मनाकर अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। ये बात नपा उपप्रधान मंजु कौशिक ओर उनकी टीम ने कहीं। बताते कि 22 जनवरी के दिन नगर के घर-घर व हर धार्मिक स्थल को साफ सुथरा कर जगमगाने के लिए मंजु कौशिक के साथ दर्जनों महिलाओं ने अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया। इस मौके पर राजबाला यादव, निर्मला कौशिक, इंदु शर्मा, ममता शर्मा, आशा, ज्योति शर्मा, शकुंतला शर्मा उपस्थित रहीं।
माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में महंत शक्तिनाथ महाराज व मंदिर कमेटी सदस्यों के के द्वारा ग्रामीणों को अयोध्या से श्रीराम के निमंत्रण के आए अक्षत व मंदिर चित्र को वितरित किया गया।
कनीना : बाबा मोलड़नाथ मंदिर और श्रीश्याम मंदिर में रविवार को आरपीएस ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। युवा नेता मनीष राव व उनकी टीम के सराहनीय कार्य को लेकर श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके श्री श्याम मंदिर कमेटी प्रधान संदीप राठी, सदस्य योगेश गुप्ता, सूबेदार दुलीचंद यादव, नवीन सिंगला, पालाराम यादव, बाबा मोलड़नाथ मंदिर कमेटी प्रधान दिनेश यादव, नितिन गुप्ता, अमित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।