फोटो संख्या:68- श्री कृष्ण गोशाला कनीना में गायों को सवामणी के बाद खड़े गोसेवक---स्रोत- आयोजक
कनीना। श्री कृष्ण गोशाला कनीना में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव गाहड़ा निवासी धर्मवीर पुत्र रामचंद्र आर्य ने अपने पिता की स्मृति दिवस पर गोशाला में 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने सवामणी लगाकर गायों के लिए हरा चारा एवं अन्य खाद्य सामग्री की भी व्यवस्था की। श्री कृष्ण गोशाला कनीना के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि गोशाला से प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों का जुड़ाव हो रहा है जिससे गोसेवा का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सचिन, मास्टर कृष्ण सिंह, धर्मवीर,आशीष, ममता देवी, तारा सिंह मौजूद रहे। संवाद