फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की बर्थडे पार्टी में चलीं गोलियां, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खातोद में दो गुटों में हुए विवाद में महेंद्रगढ़ शहर के युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर रविवार रात को जन्मदिन समारोह था। इस दौरान दस से 15 युवकों ने आकर उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो तीन चार युवकों ने हथियार निकाल लिए। इन युवकों के पास कट्टा और पिस्टल थे। एक युवक ने मोहित के पैर पर गोली चला इद घायल कर दिया। दूसरे ने हवाई फायर कर दिया। गोली चलने पर घबराकर घर के अंदर घुस गए। तभी तीसरे व्यक्ति ने छत पर चढ़कर घर के अंदर फायर किया। घर के अंदर घुस कर उसकी पत्नी के साथ छीना झपटी तथा मारपीट की। इन लोगों ने हमलावरों ने सोने की चेन छीन ली। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए। घायल मोहित को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। पुलिस ने मौके से एक क्षतिग्रस्त बाइक, पिकअप डाला, कुछ लठ सहित अन्य सामान मौके से बरामद किया है। इन सभी को थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें