फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोबर से गैस, खाद और बचत...किसान ने अपनाया आत्मनिर्भरता का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव राता के किसान ओमवीर ने खेती और पशुपालन को जोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। डेयरी से रोज निकलने वाले गोबर को उन्होंने बेकार समझने के बजाय आमदनी और बचत का साधन बना लिया। ओमवीर ने घर पर गोबर गैस प्लांट लगाया है। इससे बनने वाली गैस से उनके घर का चूल्हा चलता है और रसोई गैस सिलिंडर पर होने वाला खर्च बच रहा है।
विज्ञापन

गैस बनने के बाद प्लांट से निकलने वाले अवशेष को भी वह खेतों में उपयोग करते हैं। इससे प्राकृतिक खाद तैयार होती है और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम हुई है। ओमवीर के अनुसार, पशुपालन और खेती एक-दूसरे के पूरक हैं। खेत का चारा पशुओं के काम आता है और पशुओं का गोबर खेत के लिए खाद बनता है। इससे खेती की लागत घटती है और मुनाफा बढ़ाने में मदद मिलती है। उनका यह प्रयास आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें