नारनौल। शहर के एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पुलिस शिकायत में सुरानी निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह 17 जनवरी को घर से नारनौल आया था। वह अपनी बाइक को नगर परिषद की पार्किंग में खड़ी कर मोहिनी गली स्थित अपनी दुकान में गया था। जब लौटा तो बाइक नहीं मिली। इसके बाद बाइक काफी तलाश की लेकिन कहीं पर भी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।